लोकल बसों में बकरी की तरह भर रहे सवारी और किराया भी ले रहे ज्यादा…

दिलीप गुप्ता सरायपाली= नगर में चल रही लोकल व एक्सप्रेस गाड़ियों में जहां सीट से अधिक सवारी भरी जा रही है तो वहीं अलग अलग बस चालकों द्वारा निर्धारित किए गए किराए से भी अधिक किराया वसूला जा रहा है । बसों में बकरियों के समान सवारी बैठाया जा रहा है ।सरायपाली से बरगढ़ जा रही साईं बस में सवार सवारियों का वीडियो बनाकर सौरव द्वारा भेजा गया व बताया गया कि उन लोकल बसों में क्षमता से अत्यधिक सवारियों को भेड़ बकरियों के समान भरा गया है वहीं निर्धारित किराया से भी अधिक लिया जा रहा है ।

सरायपाली के आगे कहीं से भी बैठने पर उतना ही किराया लिया जा रहा है जितना सरायपाली से बैठने पर । जब इसका विरोध किया गया तो परिचालक द्वारा यात्रियों से अभद्र व्यवहार किया जा रहा था ।ज्ञातव्य हो कि नगर से निकलने वाली अनेक बसों में इसी तरह की घटनायें होना आम बात है । क्षमता से अधिक सवारियों को बैठना ,निर्धारित किराया से अधिक किराया लेना , नाम स्टॉपेज परमिट होने के बावजूद जगह जगह रोकना व सवारी बैठना तथा विरोध किए

जाने पर यात्रियों से अभद्रता पूर्वक व्यवहार करना आम बात है ।बसों में क्षमता से अधिक सवारियों को बैठने व बसों का निरीक्षण किए जाने की कार्य परिवहन विभाग का है पर परिवहन विभाग को यात्रियों को हो रही असुविधाओं व उनके साथ हो रहे दुर्भावना पूर्ण व्यवहार की चिंता बस चालक , परिचालक व संचालकों के द्वारा किए जा रहे व्यवहार की बिल्कुल नही है ।

परिवहन विभाग को सिर्फ इन बसों , ट्रकों , छोटे वाहनों से महीना वसूली कर फुल जाने की आदत पड़ गई है ।शिकायतकर्ता सौरव ने बताया कि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों सेवकों जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *