कल परिवार के साथ दंतेवाड़ा आएंगे सचिन तेंदुलकर, क्रिकेट ग्राउंड का उद्घाटन करेंगे, बच्चों के साथ क्रिकेट भी खेलेंगे

दंतेवाड़ा। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को परिवार के साथ दंतेवाड़ा आ रहे हैं। गीदम ऑडिटोरियम में वे शिक्षकों और बच्चों से मिलेंगे। पनेड़ा ग्राउंड में वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे। साथ ही इंद्रावती नदी के तट पर बसे छिंदनार गांव भी जाएंगे।
जहां भी वे अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सचिन तेंदुलकर का यह दौरा न सिर्फ बच्चों के लिए प्रेरणा बनेगा, बल्कि जिले में खेल संस्कृति को नई दिशा देने वाला साबित होगा। मास्टर-ब्लास्टर सचिन के दंतेवाड़ा दौरे को लेकर सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

क्या-क्या रहेगा कार्यक्रम, किन-किन जगहों पर जाएंगे

सचिन तेंदुलकर छिंदनार, पनेड़ा और जावंगा में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। जहां वे बच्चों और शिक्षकों से सीधा संवाद करेंगे। खेल प्रतिभाओं का अवलोकन करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे। इस दौरान छात्र-छात्राएं खो-खो, कबड्डी और वॉलीबॉल का प्रदर्शन भी करेंगे।

पनेड़ा में वे निर्माणाधीन क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन करेंगे और क्रिकेट भी खेलेंगे। जावंगा ऑडिटोरियम में वे शिक्षकों और विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे और अपने अनुभव साझा करेंगे।

इस दौरे की खास बात यह है कि सचिन तेंदुलकर सिर्फ औपचारिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि बच्चों के साथ मैदान में उतरकर क्रिकेट खेलेंगे। परिवार की मौजूदगी इस दौरे को और खास बनाएगी, जिससे बच्चों को एक अलग तरह का जुड़ाव और प्रेरणा मिलेगी।

सचिन फाउंडेशन के 15 खेल मैदान, 25 स्कूलों में गतिविधियां

सचिन तेंदुलकर की संस्था दंतेवाड़ा में खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। जिले में 15

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *