डीज़ल विवाद में कांग्रेस बेनकाब, आरोप से भुगतान तक बदला रुख: भाजपा पार्षद

43.29 लाख की खरीदी, 33.30 लाख भुगतान, शेष 9 लाख—सूची जारी कर भाजपा पार्षदों ने कांग्रेस को घेरा
धमतरी।नगर निगम में डीज़ल खरीदी को लेकर कांग्रेस की राजनीति अब सवालों के घेरे में आ गई है। पहले डीज़ल चोरी का गंभीर आरोप लगाने वाली कांग्रेस अब उसी पेट्रोल पंप के भुगतान को लेकर प्रदर्शन कर रही है। भाजपा पार्षदों ने इसे “दोहरी राजनीति” और “सस्ती नौटंकी” बताते हुए कांग्रेस को जमकर घेरा है।
भाजपा पार्षद व एमआईसी प्रभारी नरेन्द्र रोहरा, विजय मोटवानी, नीलेश लूनिया, पार्षद मेघराज ठाकुर ने प्रेस में जारी बयान में कहा कि महापौर रामू रोहरा के कार्यकाल में 1 मार्च 2025 से 17 अगस्त 2025 तक 43.29 लाख रुपये का डीज़ल खरीदा गया। इसके बाद 31 जुलाई को कांग्रेस पार्षदों ने बंद पड़ी पल्सर गाड़ी में डीज़ल डलवाने और चोरी का आरोप लगाया, जिससे शहर की राजनीति गरमा गई थी।


इस आरोप से आक्रोशित भाजपा पार्षदों ने 1 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई, और मामले की जांच कलेक्टर को सौंप दी गई। हैरानी की बात यह है कि जांच रिपोर्ट आज तक सामने नहीं आई, लेकिन इसके बावजूद महापौर ने मानवता का परिचय देते हुए 33.30 लाख रुपये का भुगतान करवा दिया, जबकि लगभग 9 लाख रुपये अभी भी शेष हैं।
डीज़ल खरीदी और भुगतान की पूरी सूची जारी करते हुए भाजपा पार्षदों ने कहा कि 01 मार्च 2025 – 31 मार्च 2025 खरीदी: ₹7,46,984
भुगतान: ₹2,00,000,1 अप्रैल 2025 – 31 मई 2025 खरीदी: ₹17,20,01, भुगतान: ₹2,50,000,1 जून 2025 – 17 जून 2025, खरीदी: ₹18,62,035
R.V. कुमार एंड कंपनी को किए गए भुगतान (विभिन्न तिथियों में, 2,00,000
₹2,00,000,₹2,00,000,₹2,85,11 ₹3,00,000, ₹1,85,355, ₹3,29,546
अन्य आंशिक भुगतान। कुल खरीदी: ₹43.29 लाख, कुल भुगतान: ₹33.30 लाख शेष राशि: लगभग ₹9 लाख
भाजपा पार्षदों ने तीखे शब्दों में कहा कि “जिस पेट्रोल पंप को कांग्रेस ने खुद कटघरे में खड़ा किया, आज उसी के लिए सड़क पर उतरना उनकी राजनीतिक अवसरवादिता को उजागर करता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के कथित घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठा रही है। भाजपा ने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने से पहले इस तरह का प्रदर्शन ओ केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।भाजपा पार्षदों ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने कार्यकाल के कथित घोटालों से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद मुद्दे उठा रही है। भाजपा ने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने से पहले इस तरह का प्रदर्शन केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है।।íभाजपा पार्षदों ने साफ कहा कि जांच रिपोर्ट आने से पहले इस तरह का प्रदर्शन केवल जनता को गुमराह करने का प्रयास है। भाजपा पार्षदों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जनता अब सब समझ रही है और आने वाले समय में इस “डबल स्टैंडर्ड राजनीति” का जवाब जरूर देगी।भाजपा पार्षदों ने कहा कि कांग्रेस अपने ही आरोपों में फंस गई है। जिस पेट्रोल पंप पर चोरी का आरोप लगाया, अब वहीं भुगतान के लिए प्रदर्शन करना उनकी दोहरी राजनीति को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *