नगर के फुलझर डिफेंस अकेडमी में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया!

0प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को दी गई कानूनी जानकारी 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : नगर के फुलझर डिफेंस एकेडमी में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में सरायपाली न्यायालय के दो माननीय न्यायधीशों द्वारा सेना में भर्ती प्राप्त करने के लिए प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्रों को नालसा एवं शासन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई साथ ही उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करते हुवे देश सेवा के लिए प्रोत्साहित भी किया ।
इस अवसर पर सर्वप्रथम अतिथि न्यायधीश पंकज आलोक तिर्की ( द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश) तथा पवन अग्रवाल ( अपर सत्र न्यायाधीश) का अकादमी के संचालक रिटायर्ड फौजी धर्मेंद्र चौधरी व छात्रों द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया ।


छात्रों को संबोधित करते हुवे अपने संयुक्त उद्बोधन में पंकज आलोक तिर्की व पवन अग्रवाल ने सबसे पहले संचालक धर्मेंद्र चौधरी को बधाई देते हुवे कहा की सेना से रिटायर्ड हुवे हमारे फौजी भाई द्वारा देश की सेवा किए जाने आज रिटायर्ड होने के बाद भी देश सेवा के कार्यों में सक्रिय हैं यह उनके देशसेवा वी समर्पण को प्रदर्शित करता है । सरायपाली जैसे क्षेत्र में आपके द्वारा सेना व अन्य सुरक्षा बलों के लिए युवाओं को देश प्रेम व सेवा के प्रेरित कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है यह बहुत ही प्रशंसनीय व देश सेवा के लिए तत्परता की निशानी भी है । संचालक श्री चौधरी ने बताया कि उनके इस प्रशिक्षण संस्थान से सेना के साथ ही विभिन्न सुरक्षा बलों में अनेक लोग प्रशिक्षण प्राप्त कर देश सेवा कर रहे हैं जो बहुत ही गौरव की बात है । इससे भी अधिक गौरव की बात यह है कि इस प्रशिक्षण संस्था में हम देख रहें है कि युवकों की संख्या के साथ साथ युवतियां भी देश सेवा का जज्बा लेकर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं इनके चेहरे में दिखने वाली मुस्कान व गंभीरता देश सेवा के प्रति समर्पण की भावनाओं को प्रदर्शित करता है ।


न्यायधीश महोदयों ने आगे कहा कि पास्को अधिनियम के तहत गुड टच बैड टच यह एक ही ऐसा अधिनियम हैं जो लड़की और लड़का दोनों के लिए लागू होता है । यातायात के नियमों का पालन करना क्यों जरूरी है, एवं वाहन बीमा कराना क्यों जरूरी है, और सभी के पास लाइसेंस होना चाहिए कई आवश्यक है यह कानूनी रूप से क्यों आवश्यक के बारे में भी जानकारी दी गई ।
युवकों व युवतियों के विवाह के उम्र की जानकारी देते हुवे बताया गया कि शादी की उम्र 21 वर्ष क्या है एवं मतदाता की उम्र 18 वर्ष क्यों है इसकी वितरित जानकारी दी गई ।
इस उम्र में युवा मोबाइल फोन का उपयोग अत्यधिक करते है पर इसके लाभ के साथ कानूनी बंधन भी है जिस पर सतर्कता बरतना आवश्यक है जैसे सोशल मीडिया (I.T.act.) से संबंधित जानकारी और उनसे होने वाले अपराधों की जानकारी एवं उनके बचाव के बारे में बताया गया।
न्याय सबके लिए है एवं न्याय पाने का अधिकार सभी को समान है। निशुल्क विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी गई । संविधान भाग 3 के अंतर्गत स्वयं का अधिकार या मौलिक अधिकार और शिक्षा पाने का अधिकार के बारे में जानकारी दी गई गया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 50 से अधिक प्रशिक्षनार्थियों को देश सेवा व सफलता प्राप्त करने के लिए अग्रिम बधाई दी व सभी को आशीर्वाद प्रदान करते हुवे शुभकामनाएं दी गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *