पिथौरा संस्कार समर कैंप में आकाश दर्शन एस्ट्रोनोमी वर्कशॉप का आयोजन 21 अप्रैल को

बच्चे देखेंगे खगोलीय घटनाएं, एक्सपर्ट्स द्वारा जिज्ञासाओं का समाधान किया जाएगा यातायात ,विज्ञान ,पर्यावरण संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजनजिले के विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार शिक्षक विद्यार्थी होंगे सम्मानितपिथौरा /बच्चे स्कूली पाठ्य पुस्तकों में ग्रहों और तारों के बारे में अक्सर पढ़ते तो हैं लेकिन वास्तविक जीवन में इनकी अधिक जानकारी न होने के कारण वे अपने आकाश में होते हुए भी इसका वास्तविक रूप नहीं देख पाते। इस तथ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूली बच्चों में

आकाशीय पिंडों और खगोलीय घटनाओं के प्रति रुचि पैदा करने के उद्देश्य से संस्कार शिक्षण संस्थान एवं छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा पिथौरा द्वारा आयोजित प्रतिभा विद्यालय में चल रहे समर कैंप में एक दिवसीय एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप नाइट कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया आकाश दर्शन एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप का आयोजन 21 अप्रैल को स्थानीय प्रतिभा विद्यालय में शाम 6 से रात 8 बजे तक आयोजित किया गया है जिसमें समर क्लास सहित नगर क्षेत्र के विद्यालय महाविद्यालय आमजन इस आयोजन में सादर आमंत्रित है यह कार्यक्रम पूर्णता निशुल्क रखा गया है इस आयोजन में मुख्य रूप से अजय कुमार भोई एस्ट्रोनॉमी विशेषज्ञ व्याख्याता सेजेस बसना, डॉ यशवंत सोना स्टेट सेक्रेटरी छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा रायपुर, हेमंत खूंटे राज्य प्रेस सचिव छत्तीसगढ़ विज्ञान सभा, सचिन प्रधान इंजीनियर की मुख्य उपस्थिति में एस्ट्रोनॉमिकल टेलिस्कोप द्वारा आकाशीय पिंडों जैसे चंद्रमा, शनि, बृहस्पति और नक्षत्रों को वास्तविक रूप में दिखाकर उनके संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी। इस आयोजन के डायरेक्टर सीमा गौरव चंद्राकर ने बताया एस्ट्रोनॉमी वर्कशॉप के अलावा विज्ञान मेला, अंधविश्वास चमत्कार पर जन चेतना ,यातायात सुरक्षा, विज्ञान के चमत्कार ,पर्यावरण संरक्षण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है साथ ही इस आयोजन में चयनित जिले के विज्ञान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी शिक्षकों और बच्चों को सम्मान भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *