( अम्बिकापुर ) भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ (छ.ग.) के प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव के द्वारा विगत दिनों बहुप्रतीक्षित संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की घोषणा किया
गया था।
जिसमें सरगुजा संभाग को विशेष रूप से महत्व देते हुए पूर्व वरिष्ठ कर्मचारी नेता प्रदीप सोनी को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।
साथ ही अनिल कुमार मिश्रा को प्रदेश मंत्री, अनिल कुमार तिवारी को पशु पालन विभाग प्रकोष्ठ का प्रांतीय संयोजक बनाया गया है।श्रीमती सी. एम. सिन्हा को प्रदेश कार्यसमिति में शामिल किया गया है।
इसके साथ ही जशपुर जिले से श्रीमती द्रौपदी यादव को प्रांतीय उपाध्यक्ष, टी पी सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
वहीं कोरिया जिला से डॉक्टर अरविंद नारायण सिंह को भी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
सरगुजा संभाग को विशेष महत्व देने पर संभागीय अध्यक्ष गुरचरण सिंह एवं जिलाध्यक्ष मानिक चंद ने प्रांताध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव के प्रति आभार जताया है ।
साथ ही नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दिया है।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देने वालों में संघ के डॉ एस पी वैश्य,पी सी मेहता, एस एन कुशवाहा, बी सी अग्रवाल,तिहारो बेक, श्रीमती किरण बाला,सरिता सिंह, बी एस अग्रवाल, एस के शर्मा,राजेंद्र सिंह, वाई पी मालवीय, एस के रवि, नागेंद्र तिवारी, शशि कांत दुबे, जे के सिंह, आर आर पटेल, योगेश श्रीवास्तव,विनोद द्विवेदी आदि शामिल हैं।
पेंशनर्स महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित; प्रदीप सोनी बने प्रदेश उपाध्यक्ष

17
Apr