सीएम साय जशपुर दौरे पर रवाना: दूरस्थ गांवों तक सड़क पहुंचाने का वादा, वेदांता हादसे के दोषियों पर सख्त कार्रवाई का ऐलान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रवाना हुए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी जशपुर के लिए निकले। दोनों नेता वहां आयोजित प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस-4 कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जशपुर प्रवास को लेकर सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग 750 पीएम ग्राम सड़क योजना की स्वीकृति दी है। इससे दूरस्थ और छोटे गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को नई गति मिलेगी। सीएम साय ने ‘सुशासन तिहार’ को लेकर कहा कि राज्य सरकार जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर अधिकारियों के साथ सीधे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा

वेदांता हादसे पर सख्त रुख
वहीं, वेदांता हादसे में चेयरमैन समेत 19 लोगों पर एफआईआर दर्ज होने के मामले में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि घटना के तुरंत बाद ही स्पष्ट कर दिया गया था कि पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जांच प्रक्रिया निष्पक्ष रूप से आगे बढ़ेगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *