क्या आपके फोन की मेमोरी बार-बार फुल हो रही है और आप समझ नहीं पा रहे कि ऐसा क्यों हो रहा है? दरअसल, इसका सबसे बड़ा विलेन आपके फोन में मौजूद WhatsApp हो सकता है। वॉट्सऐप का ‘ऑटो-डाउनलोड’ फीचर अनचाहे फोटो और वीडियो को चुपके से आपकी गैलरी में सेव कर लेता है, जिससे न केवल स्टोरेज भरता है बल्कि आपका कीमती इंटरनेट डेटा भी बर्बाद होता है।
आइए जानते हैं कि आप कैसे इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं।
स्मार्टफोन में ऐसे बदलें सेटिंग्स
सबसे पहले अपना WhatsApp ओपन करें।
ऊपर दिए गए तीन डॉट्स (Settings) पर क्लिक करें और Storage and Data के विकल्प को चुनें।
यहाँ आपको Media auto-download का सेक्शन दिखाई देगा।
इसमें ‘When using mobile data’, ‘When connected on Wi-Fi’ और ‘When roaming’ के तीनों विकल्पों को खोलें और उनके अंदर दिख रहे सभी बॉक्स (Photos, Audio, Videos, Documents) को Uncheck कर दें।
वॉट्सऐप वेब (PC/Laptop) के लिए स्टेप्स
अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें और Chats सेक्शन में जाएं।
यहाँ Media auto-download का विकल्प मिलेगा, जहाँ आप अपनी पसंद के अनुसार ऑटो-सेविंग को बंद कर सकते हैं।
इसी जगह पर आप Media upload quality को भी सेट कर सकते हैं, ताकि फोटो भेजते समय डेटा कम खर्च हो।
ऑटो-डाउनलोड बंद करने के बड़े फायदे
स्टोरेज की बचत: आपकी गैलरी में फालतू के ‘गुड मॉर्निंग’ मैसेज और लंबे वीडियो अपने आप सेव नहीं होंगे।
डेटा की सुरक्षा: हाई-क्वालिटी वीडियो खुद-ब-खुद डाउनलोड नहीं होंगे, जिससे आपका डेली डेटा लिमिट जल्दी खत्म नहीं होगा।
फोन की स्पीड: स्टोरेज खाली रहने से आपका फोन हैंग नहीं होगा और सुचारू रूप से काम करेगा।
अब जब भी कोई आपको फोटो या वीडियो भेजेगा, तो वह धुंधला दिखाई देगा। आप जिस फाइल को देखना चाहते हैं, सिर्फ उसी पर क्लिक करके उसे डाउनलोड कर सकेंगे। इससे आपका फोन और डेटा दोनों आपके कंट्रोल में रहेंगे।