फोम दुकान में लगा अचानक भयंकर आग आसपास एरिया को कराया गया खाली

नगरपालिका की फायरब्रिगेड फिर हुई फेल 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= नगर में आज दोपहर लगभग 3 बजे कलकत्ता कपड़ा बाजार के बाजू गली में स्थित एमके रेग्जीन वर्क्स के दुकान के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग गई । देखते देखते यह आग आसपास के मकानों तक भी पहुंचने लगी । आनन फानन में नगरपालिका को फायरब्रिगेड के लिए सूचना दी गई सीएमओ ने बताया कि फायर फ्रिगेड मरम्मत के लिए गई है । एक तरफ पानी का अभाव तो दूसरीवतरफ बिजली बंद होने से आसपास के घरों से मोटर से पानी भी नहीं लिया जा सका । लोग असहाय होकर खड़े थे । आज पुनः नगरपालिका का फायर ब्रिगेड आगजनी में काम नहीं आ सका । आसपास खड़े लोगों का आक्रोश स्थानीय प्रशासन के खिलाफ दिखाई दिया तो वहीं जिला की मांग करने वाले लोगों पर भी गुस्सा निकला गया । नगर को ग्राम पंचायत की सुविधा न दे पाने वाले प्रशासन को आड़े हाथ लेते हुवेबखा गया कि वे जिला की मांग कर रहे हैं ।


आज लगभग तेज तपती धूप के बीच लगभग 3:30 बजे आगजनी स्थल के ऊपर काफी दूर से काला धुंआ निकलते देखने के बाद आगजनी स्थल पर लोग पहुंचकर आग बुझाने का उपाय करने लगे । यह आग MK रेग्जीन वर्क्स के ऊपरी तल पर लगी थी । ऊपर संभवतः फोम व रेग्जीन में अज्ञात कारणों से आग लगी । आग इतनी भयंकर थी कि 50 मीटर तक आग की तपिश के कारण लोग पास नही पहुंच पा रहे थे । आग बुझाने के लिए आसपास के घरों के मोटरों से पाइप के सहारे पानी की व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा था पर बिजली गुल होने की वजह से पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी । फोम व रेग्जीन के कारण आग और तेजी से फैलने लगी । इस बीच नगरपालिका को फायर ब्रिगेड के लिए फोन लगाया गया पर बताया गया कि वह मरम्मत के लिए गई है । बसना में भी फायर ब्रिगेड नहीं मिलने की बात कही गई । इस बीच नगरपालिका द्वारा पानी का टैंकर तो भेज दिया गया पर आगजनी ऊंचाई में लगने के कारण पानीबकी बौछार वहां तक पहुंच पाना मुश्किल था । लोग असहाय होकर दुकानों को जलते देख रहे थे । युवाओं की सक्रियता से सामूहिक प्रयासों से फोम व पूजा दुकानों से सामानों को बाहर निकाला गया ।


नगरपालिका में एक फायर ब्रिगेड है पर वह अक्सर आपातकालीन स्थिति में इसका उपयोग नगरवासियों को नहीं मिलता है ।विगत दिनों छुई पाली में हुई गैस सिलेंडर में लगी आग के समय भी फायर ब्रिगेड उपलब्ध नहीं होने के कारण उड़ीसा के सोहेला से फायर ब्रिगेड मांगनी पड़ी थी ।
वहीं घटना स्थल पर सरायपाली को जिला बनाने की मांग करने वालो पर भी काफी नाराजगी व्यक्त करते देखा गया । लोगों ने नाराजगी व्यक्त करते हुवे कहा की नगरपालिका व प्रशासन नगरवासियों को ग्रामपंचायत की सुविधा नहीं दे पा रही है ऐसे में जिला बनाने की मांग करना कहां तक जायज है । छोटी छोटी बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करने में नाकाम नगरीय निकाय एवं प्रशासन जिला बनाने के बाद जिला स्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करा पाएंगे यह संभव नहीं है ।
आज फायर ब्रिगेड की अनुपलब्धता व बिजली गुल से होने वाली नुकसान से नगरवासियों में भरी आक्रोश देख गया । नगरपालिका में एक ही फायर ब्रिगेड है वह हमेशा अनुपलब्ध होती है ऐसे में एक और फायर ब्रिगेड खरीदी नगरपालिका क्यों नहीं करती यह शोचनीय है ।
बिजली बंद होने की स्थिति मे जनरेटर के माध्यम से आग में काबू पाए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।
घटना स्थल पर एसडीएम अनुपमा आनंद , एसडीओपी ललिता मेहर ,सीएमओ दिनेश यादव , टीआई निलेश ठाकुर ,तहसीलदार श्रीधर पंडा आदि पहुंचकर व्यवस्था संभाल रहे थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *