41वें खान सुरक्षा पखवाड़े में मेसर्स जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने खदान सुरक्षा की विभिन्न श्रेणियों में जीते छह पुरस्कार

भानुप्रतापपुर। केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा आयोजित 41वें वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में मेसर्स जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की कांकेर जिले स्थित मेटाबोदेली लौह अयस्क खदान को सुरक्षा मानकों के अनुरूप खनिज उत्खनन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।
भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन खान सुरक्षा महानिदेशालय, अंबुजा सीमेंट (बलौदाबाजार क्षेत्र) द्वारा आयोजित 41वें वार्षिक सुरक्षा पखवाड़ा पुरस्कार वितरण समारोह दिनांक 12.04.2026 को आयोजित किया गया। इस अवसर पर जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष (खदान) टी. प्रसन्ना कुमार एवं उनकी टीम ने पुरस्कार ग्रहण किया।
इस उपलब्धि पर कंपनी के कार्यकारी निदेशक (एसपीडी) एस.के. स्वैन ने समस्त टीम को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर स्थित केंद्रीय खान सुरक्षा महानिदेशालय के नागपुर – वेस्टर्न जोन सुरक्षा के उप महानिदेशक रामअवतार मीणा विशेष रूप से उपस्थित थे।
खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025 के अंतर्गत मेसर्स जायसवाल निको इंडस्ट्रीज लिमिटेड की मेटाबोदेली लौह अयस्क खदान को कुल छह श्रेणियों में पुरस्कार प्राप्त हुए, जिनमें—
विस्फोटक उपयोग हेतु द्वितीय पुरस्कार
विद्युत स्थापना एवं रखरखाव हेतु तृतीय पुरस्कार
कल्याण एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में तृतीय पुरस्कार
प्राथमिक उपचार में तृतीय पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक उपचारकर्ता के रूप में आशीष कुमार (माइनिंग मेट) को द्वितीय पुरस्कार
ट्रेड टेस्ट (एक्सकेवेटर) के लिए तृतीय पुरस्कार
प्रबंधन द्वारा समस्त मेटाबोदेली टीम को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी गई तथा कहा गया कि सभी की मेहनत, समर्पण और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है। साथ ही, भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन बनाए रखने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *