“चकरभाठा पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार, 36 लीटर महुआ शराब जब्त, महिला आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर – थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को ग्राम पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम सेवार निवासी सरिता वर्मा अपने घर में अवैध कच्ची महुआ शराब का भंडारण कर बिक्री कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 12 पैकेट में भरी कुल 36 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 7200 रुपये बताई गई है। आरोपी के पास शराब रखने के कोई वैध दस्तावेज नहीं पाए गए, जिसके चलते पुलिस ने आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर सरिता वर्मा (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत की गई। जनअपील:चकरभाठा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस या डायल 112 पर दें।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *