‘पंचायत 5’ का इंतज़ार तेज: कब आएगा नया सीज़न, क्या होगी कहानी और कौन लौटेगा?

मुंबई। लोकप्रिय वेब सीरीज़ पंचायत ने अपनी सादगी, दमदार किरदारों और हल्के-फुल्के ह्यूमर से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। बड़े ट्विस्ट या हाई-ड्रामा के बजाय यह शो गांव की असली जिंदगी को बेहद सहज अंदाज में दिखाता है, यही इसकी सबसे बड़ी ताकत है। चार सफल सीज़न के बाद अब फैंस इसकी अगली कड़ी का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

सीज़न 4 में क्या हुआ था?
पिछले सीज़न में फुलेरा गांव की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला, जहां मंजू देवी चुनाव हार गईं और क्रांति देवी नई प्रधान बनीं। वहीं ‘सचिव जी’ यानी जितेंद्र कुमार के किरदार अभिषेक त्रिपाठी की जिंदगी में भी नया मोड़ आया उन्होंने CAT परीक्षा पास कर ली। इसके साथ ही रिंकी के साथ उनके रिश्ते को भी धीरे-धीरे आगे बढ़ते दिखाया गया।

सीज़न 5 में क्या नया होगा?
आने वाले सीज़न में अभिषेक के करियर को लेकर बड़ा फैसला देखने को मिल सकता है। संभव है कि वह आगे की पढ़ाई के लिए फुलेरा छोड़ दे। वहीं उसकी और रिंकी की कहानी भी आगे बढ़ेगी। नई प्रधान क्रांति देवी के नेतृत्व में गांव की राजनीति और प्रशासन में नए बदलाव और चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।

रिलीज़ और स्टार कास्ट
फिलहाल एमेजॉन प्राइम वीडियो ने आधिकारिक रिलीज़ डेट घोषित नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पंचायत 5’ साल 2026 में रिलीज़ हो सकती है। नए सीज़न में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, संविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे कलाकार फिर से नजर आ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *