सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए हैं।
हादसे के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
