पीएम खरोरा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाई गई

14 अप्रैल 2026 -: पीएम श्री भरत देवांगन शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी-अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय, खरोरा में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य रजनी मिंज ने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष एवं उनके द्वारा प्रदत्त संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति सजग रहते हुए समाज में समानता एवं न्याय के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।


वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने पर जोर देते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थितजनों द्वारा बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य रजनी मिंज, वरिष्ठ व्याख्याता शाहिना परवीन, जगदेव सिंह बंजारे, अमर बर्मन, एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *