रमेश गुप्ता दुर्ग। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के तहत विभिन्न थानों एवं शाखाओं में पदस्थ 14 अधिकारियों/कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर नवीन पदस्थापना दी गई है।
जारी सूची के अनुसार उप निरीक्षक दरबारी राम साहू को थाना छावनी से रक्षित केंद्र दुर्ग, उप निरीक्षक रोशन चंद्रवंशी को थाना पुरानी भिलाई से थाना छावनी तथा उप निरीक्षक वसन देवांगन को थाना छावनी से थाना पुरानी भिलाई भेजा गया है।
इसी तरह सहायक उप निरीक्षक संतोष साहू को रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना छावनी, लक्ष्मीनारायण जोशी को चौकी जेवरा सिरसा से महिला थाना दुर्ग तथा मिजाजुलकर को महिला थाना दुर्ग से चौकी जेवरा सिरसा स्थानांतरित किया गया है।
आरक्षक स्तर पर भी व्यापक फेरबदल करते हुए ऋतुराज साहू (चौकी अंजोरा से थाना छावनी), लव कुमार पांडेय (थाना छावनी से थाना मोहन नगर), जितेंद्र सिंह (थाना छावनी से थाना जामगांव आर), महताब अहमद (थाना छावनी से थाना रानीतराई), सैय्यद शाह नवाज (थाना छावनी से थाना पुरानी भिलाई), अखिलेश मिश्रा (थाना छावनी से थाना अंजोरा), जीतू रवि (रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना छावनी) तथा कन्हैयालाल धान (थाना अंडेकर से थाना छावनी) को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया है कि वे तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
इस प्रशासनिक फेरबदल को जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
