नगर मे चाकूबाजी घटना के बाद बाहरी व्यक्तियों की पहचान हुई आवश्यक

0राजनीति व वोट की खातिर राजनेताओं ने बसा दी बस्ती 0
0 भाजपा पदाधिकारीयो ने भी पुलिस को दिया था ज्ञापन पर कार्यवाही शून्य 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= नगर में दो दिन पूर्व ही आपसी रंजिश व पारिवारिक विवादों के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तो वहीं दूसरी ओर घटना में घायल भाई व बहन की हालत भी गंभीर बताई जा रही है । पारिवारिक झगड़े के साथ ही इसे नशा कारोबार से भी जोड़कर देखा जा रहा है । नगर में चल रही चर्चा के अनुसार सर्वाधिक नशाखोरी से प्रभावित 2-3 वार्डो को छोड़ दें तो प्रायः सभी वार्डों में इसकी शिकायतें आ रही है। सर्वाधिक शिकायतें वार्ड क्रमांक 7 व 8 में होना कहा जाता है । वहीं नगर के इन दोनों वार्डो के साथ ही वार्ड क्रमांक 9 में सर्वाधिक अप्रवासी लोग आकर बस गए हैं तो वहीं कुछ लोगों को वोट सुरक्षित किए जाने के उदेश्य से बसाया भी गया है । इसी तरह वार्ड क्रमांक 1 व 2 में भी है । इन पांचों वार्डो में अन्य प्रांतों के अनेक लोगों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा बसाया गया हैं साथ ही सर्वसुविधाएं व शासकीय योजनाओं का भी लाभ दिया जा रहा है । अन्य प्रांतों से आए लोगों को सर्वाधिक संवर्धन व संरक्षण सत्ताधारी पार्टी के लोग ही देते रहे है तो वहीं इसका विरोध भी सत्ताधारी पार्टी के जनप्रतिनिधी व पदाधिकारियों द्वारा भी किया गया है किंतु थाने में शिकायत दिए जाने के बावजूद किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही किए जाने की कोई सूचना नहीं है ।
ज्ञातव्य हो कि पिछले कुछ वर्षों से नगर के अनेक क्षेत्रों में युवा वर्ग के युवाओं को नशा का आदि होने की अनेक घटनाएं सामने आ चुकी है । यहां तक कुछ लोग नशा व इससे जुड़े नशीली पदार्थों की तस्करी में भी लिप्त पाए गए हैं ।

नगर में बाहरी प्रांतों से आए लोगों की जांच किए जाने के संबंध में ” आज की जनधारा ” द्वारा लगातार समाचार प्रकाशन कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया जाता रहा है किंतु संभवतः राजनैतिक दबाव के चलते प्रशासन कार्यवाही करने में हिचकता है इसी के परिणामस्वरूप नगर में बाहरी प्रांतों से अप्रवासियों की संख्या में जहां बढ़ोतरी हो रही है तो वहीं नगर में अपराध व नशे का व्यापार भी उसी अनुपात में बढ़ रहा है । सरायपाली पुलिस द्वारा विगत 1/5/2025 को स्थानीय लाज से 2 बांग्लादेशी चोरों को गिरफ्तार किया था । हत्याकांड में भी एक बाहरी प्रांत के व्यक्ति का नाम आ रहा है ।
इस संबंध में नगर के दो भाजपा के पदाधिकारी क्रमशः युवराज गिरी ( पार्षद ) तथा डॉ आशीष दास ( उपाध्यक्ष ) द्वारा विगत 3/5/2025 को लगभग एक वर्ष पूर्व थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुवे कहा गया था कि पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा निर्ममता पूर्वक 27 टूरिस्टों की धर्म पूछकर हत्या किए जाने से पूरे देश मे इसके खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। देश में अब अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या मुसलमानों, घुसपैठियों व बांग्लादेशियो की पहचान कर उन्हें देश से बाहर भेज जा रहा है। साथ ही अवैध रूप से रहने वाले अप्रवासियों की जांच व पहचान किये जाने का कार्य देश भर में युद्धगति से किया जा रहा है। इसी के तहत सरायपाली नगर व ग्रामीण क्षेत्रो में ऐसे लोगों की पहचान की जांच किये जाने की मांग विभिन्न सामाजिक संगठनों, हिन्दू संगठनों व राजनीति से जुड़े लोगों द्वारा स्थानीय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अन्य प्रांतों से आये लोगों की पहचान व जांच किये जाने की मांग की गई थी। ज्ञातव्य हो की पहलगांव में घटित घटना के पूर्व से ही बाहरी वी अप्रवासी बांग्लादेशियों व रोहिंग्या के संबंध में “आज की जनधारा “


द्वारा 25/3/25 व 28/4/25 को समाचार प्रकाशन कर प्रशासन व पुलिस विभाग का ध्यान आकर्षित कराया गया था। इस समाचार प्रकाशन के बाद स्थानीय हिन्दू संगठनों से जुड़े संघों व राजनीति से जुड़े पदाधिकारियों द्वारा एसडीएम एसडीओपी व टीआई को कार्यवाही किये जाने हेतु ज्ञापन दिए जाने का सिलसिला प्रारम्भ हो गया था। वार्ड क्रमांक 9 में सर्वाधिक अप्रवासियों को बसाने के लिए जिम्मेदार एक कथित नेता का नाम सुर्खियों में आ रहा है। जो अपने चुनावी लाभ के लिए ऐसा कृत्य किया गया। इसकी पुष्टि अब स्वयं उन्ही की पार्टी से जुड़े पदाधिकारी भी इसका उल्लेख कर करने लगे हैं।
अनापेक्षित रूप से रह रहे लोगों की जांच व पहचान किये जाने के आदेश के तहत वार्ड कमांक 9 में विगत कई दिनों से अवैध रूप से कुछ लोग निवास कर रहे हैं, जिसकी सघन जांच कर आधार कार्ड एवं मतदाता सूची की भी जांच किये जाने की मांग की गई थी साथ ही किये गए जाँच की जानकारी की भी मांग की गई थी ।
वही वार्ड क्रमांक 8 के सत्ताधारी पार्षद युवराज गोस्वामी द्वारा भी टीआई को दिए गए ज्ञापन में कहा गया था कि उनके वार्ड कमांक 8 में विगत कई दिनों से अवैध रूप से कुछ लोग निवास कर रहे हैं, जिसकी सघन जांच कर आधार कार्ड एवं मतदाता सूची की भी जांच कर उचित कार्यवाही करने की कृपा करें। तथा जांच की जानकारी दिए जिसने की मांग की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *