भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में प्रदेश के विकास और जनहित से जुड़े कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा के बाद निर्णय लिए जा सकते हैं।
नारी शक्ति वंदन और आरक्षण
कैबिनेट की इस बैठक में नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण पर विशेष चर्चा होगी। साथ ही लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण के क्रियान्वयन को लेकर सरकार किसी महत्वपूर्ण फैसले पर मुहर लगा सकती है।
सोयाबीन खरीदी और एमएसपी
किसानों के हित में सोयाबीन की खरीदी को लेकर बड़ा निर्णय होने की संभावना है। न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 25 अक्टूबर से शुरू होने वाली सोयाबीन खरीदी के प्रस्ताव को आज मंजूरी मिल सकती है।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी
सरकारी कर्मचारियों के लिए भी यह बैठक खुशखबरी ला सकती है। चर्चा है कि सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि करने के प्रस्ताव पर विचार कर सकती है।
इन महत्वपूर्ण प्रस्तावों के अलावा बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे और अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी।