मध्य प्रदेश बीजेपी की नई कोर कमेटी जल्द, 22 नेताओं के नाम दिल्ली भेजे

BJP worker :

भोपाल। मध्य प्रदेश भाजपा की नई कोर कमेटी का ऐलान जल्द हो सकता है। इसके लिए प्रदेश के 22 नेताओं के नाम मंजूरी के लिए दिल्ली भेजे गए हैं। अंतिम फैसला पार्टी के शीर्ष नेता करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक नई सूची में कुछ बड़े नेताओं की भूमिका और मजबूत हो सकती है। इनमें शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैलाश विजयवर्गीय और प्रहलाद पटेल के नाम प्रमुख हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और विधायक रीति पाठक को भी जगह मिल सकती है।

बताया जा रहा है कि 14 अप्रैल को कोर कमेटी की पहली बैठक प्रस्तावित है, जिसमें नए गठन के बाद रणनीति पर चर्चा होगी।

दिल्ली भेजी गई सूची में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक, दुर्गादास उइके और सावित्री ठाकुर के नाम भी शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेता गोपाल भार्गव, सत्यनारायण जटिया, नरोत्तम मिश्रा और अन्य नेताओं को भी सूची में जगह दी गई है।

नई कोर कमेटी के गठन को लेकर पार्टी में हलचल तेज है और माना जा रहा है कि इसके जरिए आगामी चुनावों की रणनीति को और मजबूत किया जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *