मुंबई। पटियाला बेब्स फेम अभिनेत्री स्वाति राजपूत जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। स्वाति और उनके पति सौरभ गोयल ने सोशल मीडिया पर विशेष पोस्ट साझा कर फैंस के साथ यह खुशखबरी साझा की है। अभिनेत्री ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल साझा की गई तस्वीरों में स्वाति ब्राउन बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। एक तस्वीर में उनके पति सौरभ गोयल उनके बेबी बंप पर प्यार जताते हुए पोज दे रहे हैं। कपल ने संयुक्त पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि हमारा नन्हा प्यार आने वाला है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही मनोरंजन जगत के साथियों और फैंस की ओर से उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है।
तीन साल बाद घर आएगी खुशहाली स्वाति राजपूत और सौरभ गोयल साल 2023 में एक निजी समारोह के दौरान विवाह के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब तीन साल बाद अब इस जोड़े के घर में नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है। दोनों अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।
ऐसा रहा है करियर का सफर स्वाति राजपूत ने साल 2011 में धारावाहिक तुम देना साथ मेरा से छोटे पर्दे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह इस प्यार को क्या नाम दूं और पटियाला बेब्स जैसे लोकप्रिय शोज का हिस्सा रहीं। साल 2022 में उन्होंने सीरियल ये झुकी झुकी सी नजर में दीया माथुर की मुख्य भूमिका निभाकर दर्शकों के बीच अपनी खास पहचान बनाई थी। फिलहाल वह अपने इस मदरहुड फेज का आनंद ले रही हैं।