आज फिर दूसरे न्यायालय ने 2 गांजा तस्करों को 15-15वर्षों का सश्रम कारावास व 1-1लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई

दो दिन पूर्व ही 2आरोपियों को इसी तरह की सजा मिल चुकी है 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : आज सरायपाली स्थित विशेष न्यायालय द्वारा 2024 को सरायपाली पुलिस द्वारा दो गांजा तस्करों को 80 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार कर न्यायाल में पेश किया गया था जहां आज न्यायालय द्वारा दोनों आरोपियों को 15-15 वर्षों के सश्रम कारावास के साथ ही दोनों पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड की भी सजा सुनाई गई । ज्ञातव्य हो कि दो दिन पूर्व ही अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन द्वारा 2गांजा तस्करों को इसी तरह की सजा सुनाई गई थी ।
इस सम्बन्ध में मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली स्थित विशेष न्यायालय NPDS के विशेष न्यायाधीश श्रीमान पवन कुमार अग्रवाल के द्वारा थाना सरायपाली में दर्ज अपराध में आरोपी राधेश्याम कलेत एवं अशोक सोना को 80 किलो गांजा परिवहन करने के आरोप में 15-15 वर्ष का सश्रम कारावास एवं एक-एक लाख रू. के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया, अर्थदण्ड भुगतान न करने पर अतिरिक्त एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास के दण्ड से दण्डित किया गया।
घटना दिनांक 12/01/2024 की है, थाना सरायपाली के सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार दास को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम खपरीडीह का राधेश्याम कलेत तथा अशोक सोना मिलकर उडिसा से काफी मात्रा में गांजा लाकर खपरीडीह वन विभाग नर्सरी अंदर नाली में घांस के अंदर छुपाकर रखे है तथा किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे है, जिसे घेरा बंदी कर आरोपीयों से घटना स्थल से 80 किलो ग्राम. गांजा बरामद किया गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही करने के पश्चात् अभियोग पत्र न्यायालय में पेश कर अभियोजन द्वारा कुल 9 अभियोजन साक्षीयों का परीक्षण न्यायालय में किया गया। स्वतंत्र साक्षी के पक्षद्रोह होने के पश्चात भी पुलिस साक्षी मानवेन्द्र ढीढी, विरेन्द्र सिंह ठाकुर, पंचूराम बघेल, मदन सेठ, विक्रम लहरे, पटवारी उमित पटेल तथा विवेचक तत्कालिन सहायक उपनिरीक्षक श्रवण कुमार दास के अखण्डनीय साक्ष्य में विश्वास व्यक्त करते हुए वाणिज्यीक मात्रा में गांजा परिवहन का आरोपीयों को कठोर दण्ड से दण्डित किये उल्लेखनीय है कि दोनो आरोपी गिरप्तारी आरोप सही पाते हुए दोनो जाने निर्णय सुनाया गया।
दिनांक 12/01/2024 से आज निर्णय सुनवाये जाने तक न्यायिक अभिरक्षा में थे, उनकी जमानत माननीय उच्च न्यायालय द्वारा निरस्त कर दी गई थी। क्षेत्र में नशीली पदार्थ के विक्रय में रोक एवं एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स तथा स्थानीय पुलिस की सक्रियता से आरोपीयों को पकडने एवं उन्हें दण्डित करने हेतु प्रयास लगातार सफल हो रहा है। जिसे नशीली पदार्थों के तस्करी में रोक थाम हेतु ऐसे निर्णय से नशीली दवाओं के तस्कारों को एक सबक मिलेगा।
उक्त जानकारी देवेंद्र कुमार शर्मा विशेष लोक अभियोजक एनडीपीएस द्वारा दी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *