“पुलिस ने ठग गिरोह की सरगना ‘पारो’ समेत नकली पार्ट्स और एक्सपायर्ड सामान बेचने वाले को किया गिरफ्तर

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दिल्ली पुलिस को एक के बाद एक बड़ी सफलताएं मिली हैं। जहां एक ओर महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने वाले गिरोह की सरगना को गिरफ्तार किया गया है। दूसरी ओर एक्सपायर्ड खाद्य एवं कॉस्मेटिक उत्पाद बेचने वाले और नकली ऑटो पार्ट्स के रैकेट का भी भंडाफोड़ किया गया है।
अस्पतालों और मंदिरों में आने वाली महिलाओं को शिकार बनाने वाले एक संगठित गिरोह की मुख्य आरोपी ‘पारो’ को पुलिस ने बवाना इलाके से गिरफ्तार किया। यह आरोपी तीन मामलों में वांछित थी और दो मामलों में अपराधी घोषित की जा चुकी थी। पुलिस को इसकी काफी दिनों से तलाश थी। उसे मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि यह गिरोह महिलाओं को बातचीत में उलझाकर उनके सोने के गहने ठग लेता था। पुलिस ने पिछले एक महीने में करीब 50 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की। आरोपी वर्ष 2023 से फरार चल रही थी। पुलिस ने मामले में अन्य आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *