Gold Price Today : सोने की कीमतों में भारी हलचल, जानें दिल्ली-मुंबई समेत अपने शहर रायपुर के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today 10 April 2026 : नई दिल्ली. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अनिश्चितताओं का असर घरेलू सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आज यानी 10 अप्रैल 2026 को सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव हल्की बढ़त के साथ 1,53,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है।


IBJA के अनुसार आज के ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा शुक्रवार सुबह जारी किए गए रेट्स के अनुसार, अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के दाम इस प्रकार हैं:

  • 24 कैरेट (शुद्ध सोना): ₹1,49,937
  • 23 कैरेट: ₹1,49,337
  • 22 कैरेट (ज्वैलरी): ₹1,37,342
  • 18 कैरेट: ₹1,12,453
  • 14 कैरेट: ₹87,713

प्रमुख शहरों में सोने के दाम (City-wise Rates)

देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:

शहर24 कैरेट (₹)22 कैरेट (₹)18 कैरेट (₹)
दिल्ली1,51,6301,39,0001,13,760
मुंबई1,51,4801,38,8501,13,610
कोलकाता1,51,4801,38,8501,13,610
चेन्नई1,52,7301,40,0001,16,500
पटना1,51,5301,38,9001,13,660
रायपुर1,51,4801,38,8501,13,610
लखनऊ/अयोध्या1,51,6301,39,0001,13,760
जयपुर/चंडीगढ़1,51,6301,39,0001,13,760
अहमदाबाद1,51,5301,38,9001,13,660
बेंगलुरु/हैदराबाद1,51,4801,38,8501,13,610

दिल्ली सर्राफा बाजार में गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमतों में करीब 1,500 रुपये की कमी देखी गई है, जिसके बाद यह 1,54,900 रुपये प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) के स्तर पर आ गया है। जबकि कल यह भाव 1,56,400 रुपये पर बंद हुआ था। जानकारों का कहना है कि वैश्विक परिस्थितियों के कारण निवेश के लिए लोग सोने की ओर देख रहे हैं, जिससे बाजार में काफी हलचल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *