मैहर में शिक्षक की बेरहमी, अक्षर गलत लिखने पर दो मासूमों के सिर आपस में टकराए, वीडियो वायरल

मैहर: मध्य प्रदेश के मैहर जिले से शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला एक अमानवीय मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक द्वारा दो मासूम बच्चों के सिर आपस में टकराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस घटना के बाद से अभिभावकों में भारी आक्रोश है।

पूरी घटना रामनगर विकासखंड के देवदहा बरगाही टोला स्कूल की है। जानकारी के अनुसार, स्कूल में पदस्थ शिक्षक रावेन्द्र चतुर्वेदी ने बच्चों को हिंदी वर्णमाला लिखने का कार्य दिया था। मासूम बच्चों ने वर्णमाला के अक्षर आगे-पीछे लिख दिए, जिससे शिक्षक इस कदर नाराज हुए कि उन्होंने दोनों बच्चों के सिर आपस में जोर से टकरा दिए। वायरल वीडियो में शिक्षक बच्चों को पीछे से थप्पड़ मारते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद ग्रामीणों और परिजनों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीआरसी सीपी शुक्ला ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *