कॉलेज के छात्रों कि मांग पर विधायक ने कराई पेयजल की व्यवस्था।

भानुप्रतापपुर :- महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय भानुप्रतापपुर में समस्त संकाय के छात्र -छात्रों ने महाविद्याल में हो रहे विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य और स्थानीय विधायक सावित्री मंडावी को उनके कार्यालय में जाकर ज्ञापन दिया था। जिसमें पेयजल जैसे समस्या का जल्द व्यवस्था करने के लिए आवेदन दिया गया था । जिसके बाद आज विधायक के अनुशंसा से कॉलेज परिसर में बोर खनन का कार्य किया गया,विदित हो कि पिछले कुछ दिनों कई समस्याओं को लेकर छात्र – छात्राओं ने प्राचार्य महोदया को ज्ञापन सौंपा था,जिसमें आज पेयजल की समस्या को देखते हुए विधायक ने तत्परता दिखाते हुए ज्वलंत मांग को पूरा किया है । जिस पर संस्थान के शिक्षकों सहित छात्र – छात्राओं ने धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *