दुर्ग। दुर्ग पुलिस प्रशासन में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसपी) विजय अग्रवाल ने शनिवार को पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इस फेरबदल में कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं, वहीं नंदिनीनगर थाने की जिम्मेदारी एक प्रशिक्षु डीएसपी को सौंपी गई है।
नंदिनीनगर थाने को मिला नया प्रभारी
हाल ही में नंदिनीनगर थाना प्रभारी के निलंबन के बाद खाली हुए पद पर एसपी ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (DSP) दानेश्वर प्रसाद साहू को नियुक्त किया है। उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत नंदिनीनगर थाने का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है।
इन अधिकारियों के बदले गए प्रभार:
जारी आदेश के अनुसार, छावनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा को वहां से हटाकर यातायात विभाग भेज दिया गया है। उनकी जगह पुलगांव थाना प्रभारी अमित अंदानी को छावनी थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कई अन्य उप निरीक्षकों को भी नई पदस्थापना दी गई है:
| नाम | वर्तमान पदस्थापना | नवीन पदस्थापना |
| मनीष शर्मा (निरीक्षक) | थाना प्रभारी, छावनी | यातायात |
| अमित अंदानी (उप निरीक्षक) | थाना प्रभारी, पुलगांव | थाना प्रभारी, छावनी |
| गुरविंदर सिंह संधू (उप निरीक्षक) | रक्षित केंद्र, दुर्ग | थाना प्रभारी, पुलगांव |
| महेश्वर लाल देवांगन (उप निरीक्षक) | रक्षित केंद्र, दुर्ग | यातायात |
| परवासी यादव (उप निरीक्षक) | रक्षित केंद्र, दुर्ग | पुरानी भिलाई |
| दयालू राम (सउनि) | यातायात, दुर्ग | रक्षित केंद्र, दुर्ग |
एसपी विजय अग्रवाल ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी पुरानी पदस्थापना से कार्यमुक्त होकर नई जगह ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं।

