रामायण में ‘लक्ष्मण’ की भूमिका से रवि दुबे को मिला 21 साल की मेहनत का फल, रणबीर कपूर संग आएंगे नजरमुंबई। छोटे पर्दे से अपने सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता रवि दुबे के लिए आगामी फिल्म ‘रामायण’ उनके करियर का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रही है।

‘सास बिना ससुराल’ और ‘जमाई राजा’ जैसे सुपरहिट धारावाहिकों के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने वाले रवि ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस फिल्म को अपना अब तक का सबसे बड़ा अवसर बताया है। रवि का मानना है कि इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने के लिए उन्होंने इंडस्ट्री में पूरे 21 साल का लंबा इंतजार किया है
और कड़ी मेहनत की है। उनके अनुसार, एक कलाकार के लिए नई और व्यापक ऑडियंस तक पहुंचना बेहद जरूरी है और ‘रामायण’ जैसा मंच उनके लिए वही रास्ता तैयार कर रहा है।रवि दुबे ने लक्ष्मण के किरदार को अपने जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज स्वीकार करते हुए फिल्म के निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले हिंदी फिल्मों में नजर न आने के बावजूद मेकर्स ने उन पर जो भरोसा जताया है, वह उनके लिए काफी मायने रखता है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि सनी देओल, यश, अरुण गोविल और साई पल्लवी जैसे दिग्गज कलाकार अहम किरदारों में दिखाई देंगे।
फिल्म के पहले टीजर को हनुमान जयंती के अवसर पर दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। दो भागों में तैयार हो रही यह फिल्म अपनी पहली किस्त के साथ इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जबकि दूसरा भाग 2027 में रिलीज किया जाएगा। रवि दुबे के लिए यह फिल्म उनके संघर्ष और धैर्य का वह परिणाम है, जो उन्हें अब एक नए