विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने 51 लाख के विकास कार्यों की दी सौगात, समाज की एकजुटता को बताया ताकत**सभा में भाजपा सरकार पर निशाना, किसानों, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर उठी आवाज*चारामा, 28 मार्च 2026 — चारामा क्षेत्र के समीप ग्राम डोकला में आयोजित तहसील स्तरीय साहू समाज के कर्मा जयंती महोत्सव एवं लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए।

उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों ने गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पहुंचने से पहले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे से लेकर डोकला तक बाइक रैली निकालकर पूरे काफिले की अगवानी की, जिससे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहू समाज के लोग, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माता कर्मा के जीवन और योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन त्याग, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने समाज से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।अपने उद्बोधन में भूपेश बघेल ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए महंगाई, बेरोजगारी और विकास के मुद्दों को उठाया।

उन्होंने कहा कि जनता का ध्यान मूल समस्याओं से भटकाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी चिंता व्यक्त की।इस अवसर पर भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कर्मा जयंती महोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि छत्तीसगढ़ के माटी पुत्र और किसानों के मसीहा भूपेश बघेल इस कार्यक्रम में शामिल हुए हैं।

उन्होंने ग्राम डोकला के लिए 51 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात की जानकारी दी।इन विकास कार्यों में आदिवासी सामुदायिक भवन के पास टीनाशेड निर्माण (20 लाख), सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के लिए सामुदायिक भवन (15 लाख), देवांगन समाज का सामुदायिक भवन (5 लाख), मुक्तिधाम निर्माण (8 लाख) तथा कुम्हार समाज भवन के जीर्णोद्धार (3 लाख) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के सामाजिक और आधारभूत विकास को नई दिशा मिलेगी।

विधायक सावित्री मनोज मंडावी ने साहू समाज की सराहना करते हुए कहा कि यह एक शिक्षित एवं प्रबुद्ध समाज है, जो सामाजिक एकजुटता और सामूहिक विवाह जैसी सुधारवादी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इस परंपरा को “गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड” में भी मान्यता मिल चुकी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ साहू संघ ने दहेज प्रथा और मृत्यु भोज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त कर विधवा माताओं को वैवाहिक रस्मों में भागीदारी सुनिश्चित कर समाज के सामने एक आदर्श प्रस्तुत किया है।

उन्होंने आगे कहा कि समाज ने शिक्षा को सर्वोपरि रखते हुए रायपुर में सर्वसुविधायुक्त छात्रावास का निर्माण किया है, जिससे निर्धन वर्ग के बच्चे वहां रहकर अपने भविष्य को संवार रहे हैं। उन्होंने सामाजिक एकता को विकास की आधारशिला बताते हुए कहा कि इससे समाज में भाईचारा, सहयोग और सामाजिक न्याय सुनिश्चित होता है।अपने संबोधन में उन्होंने वर्तमान सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि किसानों से धान खरीदी और भुगतान के वादे पूरे नहीं हुए, हजारों पंजीकृत किसान धान बेचने से वंचित रह गए हैं और खाद-बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। पंचायतों में भी पिछले दो वर्षों से काम ठप पड़ा हुआ है।
कार्यक्रम में धमतरी विधायक ओंकार सिंह साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बसंत यादव, गौ सेवा आयोग के पूर्व सदस्य नरेन्द्र यादव, हिरवेन्द्र साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चारामा, महेन्द्र नायक कार्यकारी जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, अमन मंडावी पूर्व जिलाध्यक्ष युवक कांग्रेस कांकेर, बीरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी छत्तीसगढ़, ठाकुर राम कश्यप महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी, रूपराम साहू अध्यक्ष तहसील साहू समाज चारामा, सुनील बबला पाढ़ी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भानुप्रतापपुर, गणेश सोनी उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर, गोपाल राठी कोषाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, मंजू सोनकर उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी, तनु हिरवेन्द्र साहू सदस्य जनपद पंचायत चारामा, समीर बंछोर अध्यक्ष एनएसयूआई ब्लॉक चारामा, सुधांशु पांडे शहर अध्यक्ष चारामा, विजय ठाकुर, आशीष तिवारी, के.एल. मरकाम, शोएब अहमद, पुरुषोत्तम गजेन्द्र, रूपसिंह पोटाई, विधायक प्रतिनिधि हुमन मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष आनंद तेता, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्गूकोदल अध्यक्ष शोपसिंह आचला, सोमदेव कोरोटी, परदेशी राम कोराम, बंसीलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू समाज, जितेन्द्र साहू, मंजू सोनकर, अंजू नाग, कमलेश रानू सेन पार्षद नगर पंचायत चारामा सहित बड़ी संख्या में साहू समाज एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।पूरे आयोजन के दौरान सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम ने समाज में एकजुटता, जागरूकता और विकास के प्रति सकारात्मक संदेश दिया।