रायपुर। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए एक खास अवसर सामने आया है। अरिहान फिल्मस और सिनेशाला द्वारा प्रस्तुत फिल्म डायरेक्शन वर्कशॉप का आयोजन अप्रैल महीने के प्रत्येक शनिवार और रविवार को किया जा रहा है। यह वर्कशॉप सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।

इस दो दिवसीय वर्कशॉप में फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवी विशेषज्ञ प्रतिभागियों को फिल्म मेकिंग की बारीकियां सिखाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सतिश जैन, मनोज वर्मा और शांतनु पाटनवार जैसे विशेषज्ञ शामिल होंगे।
| तिथि | प्रशिक्षण विषय |
|---|
| 4-5 अप्रैल | डायरेक्शन |
| 11-12 अप्रैल | एडिटिंग (बेसिक + एडवांस) |
| 18-19 अप्रैल | एक्टिंग और म्यूजिक |
| 25-26 अप्रैल | सिनेमैटोग्राफी और लाइटिंग |
क्या सीखने को मिलेगा
वर्कशॉप में स्क्रीनप्ले और स्क्रिप्ट राइटिंग, फिल्म निर्माण की पूरी प्रक्रिया, फिल्म डिस्ट्रीब्यूशन और मार्केटिंग जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को यह भी बताया जाएगा कि अपनी फिल्म को नेशनल अवॉर्ड्स और फिल्म फेस्टिवल्स में कैसे भेजा जाए। ओटीटी रिलीज रणनीति, फिल्म सब्सिडी और पिचिंग जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी मार्गदर्शन मिलेगा।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान हाई तकनीक के कैमरे और लाइट उपकरणों के साथ प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही एडवांस एडिटिंग सॉफ्टवेयर के जरिए एडिटिंग की बारिकियां भी सिखाई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार, प्रतिभागी डायरेक्शन, एडिटिंग, सिनेमैटोग्राफी, एक्टिंग या म्यूजिक जैसे किसी भी क्राफ्ट में नामांकन कर सकते हैं। उन्हें एक टीम, उपकरण और अपनी पहली फिल्म को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का अवसर भी दिया जाएगा।


रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
वर्कशॉप में भाग लेने के लिए 299 रुपये का नामांकन शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागियों को शुल्क जमा करने के बाद भुगतान का प्रमाण और अपना नाम व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा, जिसके बाद टीम द्वारा रजिस्ट्रेशन की पुष्टि की जाएगी।
स्थान और अन्य जानकारी
यह वर्कशॉप रायपुर के अंगना हॉल में आयोजित होगी, जो लव एंड लेमन कैफे के ऊपर, मेडिशाइन हॉस्पिटल के पास स्थित है। आयोजकों ने बताया कि सीमित सीटें उपलब्ध हैं और प्रतिभागियों को 100 प्रतिशत प्लेसमेंट अवसर देने का भी दावा किया गया है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति आयोजकों से संपर्क करने के लिए पोस्टर में दिख रही वेबसाइट की लिंक या वॉट्सअप नंबर पर संपर्क कर सकते है।