बिलासपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और अधिक से अधिक लोगों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 18030/18029 शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से अतिरिक्त कोच जोड़े जाने का निर्णय लिया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस में 28, 29, 30, 31 मार्च तथा 1, 2 और 3 अप्रैल 2026 को शालीमार से रवाना होने वाली ट्रेनों में एक अतिरिक्त एसी-3 और एक स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा।
इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 18029 एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 30 और 31 मार्च तथा 1, 2, 3, 4 और 5 अप्रैल 2026 को एलटीटी से रवाना होने वाली ट्रेनों में भी यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा मिलेगी और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना भी बढ़ेगी।