कांग्रेस का सफाया हो रहा है, प्रभु राम से मांगें सद्बुद्धि’, रामनवमी पर बीजेपी विधायक पुरंदर मिश्रा का बड़ा हमला

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायक पुरंदर मिश्रा ने रामनवमी के पावन अवसर पर देशवासियों को बधाई देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अस्तित्व धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है, इसलिए उन्हें प्रभु श्री राम की शरण में जाकर पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

विधायक मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को भगवान राम को काल्पनिक मानना छोड़कर रामनवमी का पर्व श्रद्धा के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को भगवान से सद्बुद्धि मांगनी चाहिए ताकि वे भविष्य में एक मजबूत विपक्ष के रूप में अपनी पहचान बनाए रख सकें।

कांग्रेस द्वारा पंचायत स्तर पर कमेटियों के गठन की योजना पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहता है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी अब तक ब्लॉक और मंडल स्तर का गठन नहीं कर पाई, उसके लिए पंचायतों में कमेटियां बनाना असंभव है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस का जनाधार पूरी तरह खिसक चुका है।

जेलों में कैदियों की मौत के मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा मुख्य सचिव को भेजे गए नोटिस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान का भी उन्होंने जवाब दिया। पुरंदर मिश्रा ने कहा कि साय सरकार पूरी तरह सतर्क है और प्रदेश में शासन सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जेलों के भीतर और बाहर की व्यवस्थाएं एक तय प्रक्रिया के तहत चलती हैं। सरकार अपने स्तर पर बेहतर कार्य कर रही है और कामकाज में लापरवाही बरतने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *