विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए रायपुर से डोंगरगढ़ तक क्रूसमार्ग पदयात्रा प्रारंभ

विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए रायपुर से डोंगरगढ़ तक क्रूसमार्ग पदयात्रा प्रारंभचार दिवसीय पदयात्रा में प्रदेशभर से 400 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना

रमेश गुप्ता रायपुर। विश्व शांति, मानव कल्याण, भारत राष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ राज्य की सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे के संदेश को लेकर क्रूसमार्ग पदयात्रा का शुभारंभ राजधानी रायपुर से किया गया। यह चार दिवसीय पदयात्रा कलवारी पहाड़ डोंगरगढ़ तक आयोजित की जा रही है।क्रूसमार्ग पदयात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में संत जोसेफ महागिरजाघर, बैनर बाजार से पदयात्रा की शुरुआत कैथोलिक ईसाई समुदाय के आर्च बिशप डॉ. विक्टर हेनरी ठाकुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में की गई।

इस अवसर पर विभिन्न धर्मगुरुओं एवं पास्टरों की उपस्थिति में प्रभु येशु मसीह के क्रूसमार्ग के प्रथम स्थान पर बिनती प्रार्थना कर यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ।पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु टाटीबंध, कुम्हारी, चरोदा, भिलाई पावर हाउस, सुपेला, सेक्टर-6 और गोल्फ चौक होते हुए दुर्ग जिले के संत विंसेंट डी पॉल चर्च पहुंचे, जहां विश्व शांति और भाईचारे के लिए प्रार्थना कर रात्रि विश्राम किया गया।दूसरे दिन 25 मार्च को प्रातः 6 बजे यात्रा पुनः प्रारंभ होकर अंजोरा और सोमनी होते हुए राजनांदगांव स्थित संत जॉन बप्तिस्त चर्च पहुंचेगी, जहां प्रार्थना के बाद विश्राम होगा। तीसरे दिन 26 मार्च को यात्रा सुकुल दैहान मार्ग से होते हुए रात्रि तक डोंगरगढ़ के कलवारी पहाड़ पहुंचेगी।

चौथे एवं अंतिम दिन 27 मार्च को सभी श्रद्धालु पवित्र क्रूस लेकर प्रभु येशु मसीह के क्रूस मरण के 14 स्थानों पर बिनती प्रार्थना करेंगे तथा पवित्र मिस्सा बलिदान पूजन विधि में सम्मिलित होंगे। इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में आर्च बिशप डॉ. विक्टर हेनरी ठाकुर एवं अन्य धर्मगुरुओं की उपस्थिति रहेगी।आयोजन समिति के संस्थापक संयोजक गुरविंदर सिंह चड्डा ने बताया कि इस पदयात्रा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 400 से 450 श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा समाज में शांति, सद्भावना और भाईचारे का संदेश देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *