रमेश गुप्ता भिलाई — विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर लाल बहादुर शास्त्री चिकित्सालय, सुपेला में ‘निश्चय निरामय’ 100 दिवसीय अभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी के निर्देशन में किया।
कार्यक्रम के दौरान टीबी मरीजों को पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट वितरित किए गए। साथ ही एरिया कोऑर्डिनेटर, मितानिन ट्रेनर और मितानिनों को घर-घर सर्वे के लिए प्रपत्र वितरित कर शत-प्रतिशत सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य टीबी रोगियों की शीघ्र पहचान, उपचार और पोषण सहयोग सुनिश्चित करना है, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें।
कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ. आशीष मिंज, अस्पताल प्रभारी डॉ. पीयम सिंह, डॉ. मंजू राठौर, डॉ. बी. वाहने, डॉ. बबिता सक्सेना, डॉ. अंजलि सिंह, डॉ. प्रियंका पाटले सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके अलावा बीईटीओ हितेंद्र कोसरे, राजेंद्र दाहरे (रिसाली), एरिया कोऑर्डिनेटर, मितानिन ट्रेनर एवं बड़ी संख्या में मितानिन कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं।
टीबी विभाग से मिलिंद पाटिल, भूषण साहू, दीपक यादव, कविता ताम्रकार, सुधेश बाबर, भाग्यलक्ष्मी सहित अन्य कर्मियों की उपस्थिति रही।
स्वास्थ्य विभाग ने इस अवसर पर आमजन से अपील की कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और उपचार में सहयोग करें, ताकि इस गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त किया जा सके।
विश्व क्षय रोग दिवस पर ‘निश्चय निरामय’ अभियान का शुभारंभ, टीबी मरीजों को वितरित किए गए फूड बास्केट

24
Mar