अनुष्का बनीं फेमिना मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026

रमेश गुप्ता भिलाई…..भिलाई की एमबीबीएस छात्रा अनुष्का सोन को फेमिना मिस इंडिया 2026 के 61वें संस्करण हेतु मिस इंडिया छत्तीसगढ़ 2026 के रूप में चयनित किया गया है। वे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी।

इस प्रतियोगिता की प्रारंभिक चयन प्रक्रिया कोलकाता में आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों प्रतिभागियों में से पांच फाइनलिस्ट चुनी गईं। इसके पश्चात अंतिम ऑडिशन मुंबई में हुआ, जहां “इस प्रतियोगिता मे नताशा ग्रोवर, निकिता पोरवाल (फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2024), गोकुल गणेशन (मिस्टर इंडिया वर्ल्ड 2024), अल्तमास फराज, सचिन कुम्भार, डॉ. ब्लॉसम कोच्चर, संदीप सोपरकर जैसे प्रतिष्ठित निर्णायकों द्वारा अनुष्का सोन को यह खिताब प्रदान किया गया।देशभर के विभिन्न राज्यों से चयनित प्रतिभागियों को अब लगभग एक माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके बाद भव्य अंतिम चरण भुवनेश्वर में आयोजित होगा, जहां देश को उसकी नई फेमिना मिस इंडिया 2026 मिलेगी।

फेमिना मिस इंडिया, द टाइम्स ग्रुप द्वारा उनके प्रमुख ब्रांड फेमिना के अंतर्गत आयोजित एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता है। इसका उद्देश्य प्रतिभागियों के व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं सामाजिक समझ का मूल्यांकन करना है। विजेता को अंतरराष्ट्रीय मंच, विशेष रूप से Miss World में भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलता है।इस मंच से आगे बढ़कर ऐश्वर्या राय,प्रियंका चोपड़ा,सुष्मिता सेन,मानुषी छिल्लर जैसे अनेक प्रतिभाशाली व्यक्तित्व राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *