रायपुर के उरला मेटल पार्क में मिला नरकंकाल, एक माह से लापता व्यक्ति के रूप में हुई पहचान

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत मेटल पार्क इलाके में एक नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, क्राइम ब्रांच और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई है।

शुरुआती जांच और शिनाख्त के आधार पर मृतक की पहचान दिलीप (उम्र लगभग 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दिलीप पिछले एक महीने से लापता था और परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। उरला थाना पुलिस के अनुसार, मेटल पार्क के सुनसान इलाके में कंकाल देखे जाने की सूचना मिली थी, जिसके बाद फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाना शुरू कर दिया है।

फिलहाल पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच कर रहे हैं कि यह सामान्य मृत्यु है या हत्या का मामला। घटना स्थल का निरीक्षण जारी है और पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *