अमित अग्रवाल बने भाजपा युवा मोर्चा लखनपुर के मंडल अध्यक्ष क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में : उत्साह

लखनपुर,सरगुजा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा निर्देशन पर भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन और मंडल अध्यक्षों कीसहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
जिसमें लखनपुर नगर पंचायत के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार अग्रवाल को नियुक्त किया गया है। जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल उर्फ लाला के पोते व पूर्व मंडल अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल के पुत्र अमित अग्रवाल को लखनपुर का युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने लखनपुर मंडल अध्यक्ष ,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह शिसोदिया व प्रदेश अध्यक्ष सहित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी है उसे पूरे निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए युवाओं को भाजपा पार्टी में जोड़कर मजबूती प्रदान करने का प्रयास करेंगे।
वही नवनियुक्त युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने कहा कि जिस प्रकार से उनके दादा स्वर्गीय देवी राम अग्रवाल उर्फ लाला ने पार्टी को मजबूती प्रदान की थी उन्हीं को अनुसरण करते हुए भाजपा पार्टी के लिए कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *