ताइक्वांडो आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाला बेहतरीन खेल है- भारत सिसोदिया
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है, इसलिए खेल जरूरी है- हरमिंदर सिंह
अंबिकापुर।
ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन द्वारा आयोजित एडवांस ताइक्वांडो ट्रेनिंग प्रोग्राम का तीन दिवसीय शिविर गत 13,14 व 15 मार्च को स्थानीय राजमोहिनी देवी सामुदायिक भवन अंबिकापुर में शानदार रूप से संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, पार्षद मनोज गुप्ता, पार्षद विकास पांडे, पूर्व नेता प्रतिपक्ष जन्मेजय मिश्रा व जिला संवाद प्रमुख रूपेश दुबे के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का समापन कार्यक्रम नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी के मुख्य आतिथ्य तथा ताइक्वांडो क्लब संरक्षक विजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष देवेश वर्मा, पूर्व पार्षद रविन्द्र गुप्त भारती, पार्षद अनीता रविन्द्र भारती तथा पत्रकार सुश्री मनीषा सिन्हा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में विदिशा के ताइक्वांडो प्रशिक्षक नैशनल रेफरी ध्रुव लोधी तथा कोरबा की ताइक्वांडो प्रशिक्षक सुश्री स्नेहा साहू ने बच्चों को ताइक्वांडो के गुर सिखाए। प्रशिक्षण सत्र में अंबिकापुर के स्थानीय बच्चों के साथ-साथ एकलव्य आवासीय विद्यालय कन्या परिसर, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय अंबिकापुर तथा कस्तूरबा आवासीय विद्यालय उदयपुर की बच्चियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुल 169 पंजीकृत बच्चों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का लाभ उठाया। बच्चों को अतिथियों के द्वारा प्रमाणपत्र का भी वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में कलाकारों द्वारा बच्चों के लिए मनोरंजन सत्र का आयोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों की तारीफ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि ताइक्वांडो आत्मरक्षा के गुर सिखाने वाला एक बेहतरीन खेल है जिसे प्रत्येक बच्चों को सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयोजकों ने तीन दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित कर सराहनीय कार्य किया है, हमारे जिले के बच्चों को इसका भरपूर लाभ मिलेगा तथा वो राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित होंगे। इस अवसर पर नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का विकास होता है, इसलिए खेल जरूरी है। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप ताइक्वांडो में ऐसा श्रेष्ठ प्रदर्शन करिए की आपको देखकर अन्य बच्चे भी प्रेरित हों। कार्यक्रम का सफल संचालन ताइक्वांडो क्लब के संरक्षक संतोष दास ने तथा आभार प्रदर्शन महासचिव ताइक्वांडो संघ अनिल द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर ताइक्वांडो क्लब पुलिस लाइन के प्रशिक्षक राधेश्याम मानिकपुरी, श्रवण पांडे, फरीद बेक, लीला आगरे, प्रिया सिंह, जयेश वर्मा, देवेश वर्मा, अश्वनी, दीपक वसूले, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, कल्पना गुप्ता, रामटेक, विमल मंदिलवार, उन्मेष मिश्रा तथा शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में बच्चे बच्चियां व गणमान्य जन उपस्थित रहे।