विप्र फाउंडेशन ने गणगौर महोत्सव पर किया बुजुर्ग दंपत्तियों का सम्मान

राजकुमार मल

भाटापारा- विप्र फाउंडेशन जिला अध्यक्षा उमा रेखू शर्मा के नेतृत्व में कुंदन भवन में गणगौर महोत्सव का आयोजन किया गया,जिसमें विवाह के 50 वर्ष पूर्ण कर चुके दंपतियों को सम्मान कर उनका आशीर्वचन लिया गया।
राजस्थानी त्योहारों में प्रमुख अखंड सौभाग्य का पर्व गणगौर का अपना अलग महत्व है।जिसे सभी सुहागिनें अपने सुहाग की रक्षा हेतु एवम् कुंवारी कन्या मनपसंद सुयोग्य वर प्राप्ति हेतु पूजती है । इसी परिप्रेक्ष्य में जिला बलौदाबाजार भाटापारा विप्र फाउन्डेशन महिला प्रकोष्ठ द्वारा अखंड सौभाग्यवती सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें अपनी पचासवीं विवाह वर्षगांठ पूरे कर चुके समाज के तेरह जोड़ों कार्तिक लाल कृष्णा शर्मा, घनश्याम सरोज शर्मा, श्रीलाल प्रमिला शर्मा, ओमप्रकाश उमा शर्मा,सीताराम चंपा पटाक,ओमप्रकाश शकुंतला ओझा , तोलाराम जी कमला देवी तिवारी, छगनलाल कांता शर्मा, मुरारी लाल कृष्णादेवी शर्मा, रमेश सुशीला तिवारी, पुरूषोत्तम द्वारिका देवी तिवारी, मोहनलाल विमला देवी शर्मा का सम्मान बड़ी आत्मीयता से करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल ,माला पहनाकर एवं महिलाओं को चुनरी ओढ़ाकर सुहाग सामग्री भेंट की गयी। इस अवसर पर लालसोट समाज अध्यक्ष सत्यनारायण जोशी,डॉ बसंत भृगु,आदिगौड़ ब्राह्मण समाज अध्यक्ष शरद भृगु ,तथा विप्र फाउन्डेशन जिला अध्यक्ष सोनू पटाक,समाजसेवी राजकुमार शर्मा, धनजी जोशी,नंदकिशोर सेवाका, प्रमेन्द्र तिवारी,बिहारी जोशी, आशीष पुरोहित सहित अन्य पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में
अंजू भृगु,सीमा शिवरतन शर्मा , शिवानी शर्मा,किरण जोशी,मोहिनी चौबे,ऊषा भृगु ,किरण तिवारी ,मणि शर्मा,सुशीला तिवारी,लता शर्मा,बबिता भृगु,आशा पुरोहित,उमा पटाक,मीता शर्मा,वंदना शर्मा,चंद्रकिरण शर्मा,सुलेखा शर्मा ,सुनिता हट्टीका ,रीता चौबे ,साक्षी शर्मा,शशि पांडे,ज्योति शर्मा,पिंकी शर्मा,ममता मादु,योगिता शर्मा,प्रियंका शर्मा चंदा शर्मा, स्नेहिल ओझा सहित विप्र समाज की महिलाएं उपस्थित थी।
जिला अध्यक्षा उमा रेखू शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई व शुभकामनाएं देकर आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम का सफल संचालन वंदना शर्मा ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *