Independence Day : ग्रामीण यांत्रिकी उप संभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस
Independence Day : कोरिया/सोनहत। 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस अनुविभागीय कार्यालय ग्रामीण यांत्रिकी उप संभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण यांत्रिकी जगन्नाथ सिदार के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।
उन्होने अपने संबोधन में उपस्थित सभी को आजादी के इस पर्व की बधाई देते हुए उन वीर सपूतो व स्वतंत्रता सेनानियो को याद किया, जिनके बलिदान स्वरूप यह आजादी देश को मिल पाई।
Block Congress Committee Kharora : ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खरोरा शहर के नेतृत्व में किया गौ सत्याग्रह……
राष्ट्रगान पश्चात देशभक्ति नारो से वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान जनपद मुख्य कार्यपालन अधिकारी एडीएम धन साय सिदार सब इंजीनियर कीर्ति जायसवाल तकनीकी सहायक नरेंद्र प्रभात साहू गजेंद्र टुंडे एवं जनपद सीईओ पशु चिकित्सा चंदे प्रोग्राम अधिकारी प्रतीक जयसवाल जनपद अध्यक्ष जनपद उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य एवं कार्यालय के कर्मचारी वनागरिकगणो की उपस्थिति रही।