देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले गैर-सनातनियों के प्रवेश को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है। आगामी 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा की तैयारियों के बीच बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी का एक बयान चर्चा का विषय बना हुआ है।
हाल ही में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के दौरान पत्रकारों ने अध्यक्ष से गैर-सनातनियों के प्रवेश वर्जित किए जाने को लेकर सवाल किया। इस पर अध्यक्ष द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के बाद अब बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान जैसी हस्तियों के मंदिर दर्शन को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है। सारा अली खान अक्सर केदारनाथ समेत विभिन्न धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाती रहती हैं और उन्हें उनकी धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है।
मंदिर समिति के अध्यक्ष ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से बुलाई थी। इस दौरान जब उनसे मंदिर परिसर में गैर-सनातनियों के प्रवेश और उससे जुड़ी औपचारिकताओं पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी बात रखी।
फिलहाल 19 अप्रैल से शुरू होने वाली इस यात्रा के लिए मंदिर समिति और प्रशासन जोर-शोर से तैयारियों में जुटा हुआ है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। इस विवाद के बीच अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में मंदिर समिति प्रवेश नियमों को लेकर क्या स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करती है।