रायगढ़। गर्मी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग द्वारा शहर में मेंटेनेंस का काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को शहर के पांच फीडरों में जरूरी रखरखाव कार्य होने के कारण 30 से अधिक क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
इस दौरान 33/11 केवी मिनी स्टेडियम और अतरमुड़ा सब-स्टेशन से जुड़े फीडरों में काम किया जाएगा। प्रभावित होने वाले क्षेत्रों का विवरण इस प्रकार है:
कलेक्टरेट फीडर के तहत तहसील ऑफिस, चक्रधर नगर थाना, कंट्रोल रूम, इनकम टैक्स ऑफिस, मिनी स्टेडियम ऑडिटोरियम, शासकीय मुर्गी फॉर्म, सीएसपी क्वार्टर, सिविल कोर्ट और कलेक्ट्रेट परिसर व आसपास के इलाके प्रभावित रहेंगे।
केलोबिहार फीडर के अंतर्गत केलोबिहार, चन्द्रनगर, चंद्रा पैराडाइज, जगन्नाथ पुरम, जय मां दुर्गा विहार कॉलोनी, इंडियन स्कूल, बड़े अतरमुड़ा और एसईसीएल क्षेत्र में आपूर्ति बंद रहेगी।
पंजरी प्लांट फीडर के तहत पंजरी प्लांट ऑफिसर कॉलोनी, पंजरी प्लांट एरिया, जिला जेल, जेल पारा, ललित पाठशाला, शिवशक्ति हॉस्पिटल और कायाघाट मोहल्ला में बिजली गुल रहेगी।
सीटी-4 फीडर के अंतर्गत गुलाब गार्डन के सामने जज कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, कौहाकुंडा, लोचन नगर, चिरंजीव दास नगर और सूर्य विहार कॉलोनी क्षेत्र में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताते हुए पहले से जरूरी कार्य निपटा लेने की सलाह दी है।