विधानसभा सत्र 2026 के दौरान सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने सदन में विभिन्न विभागों में रिक्त पदों की शीघ्र भर्ती को लेकर मांग की है,,
विधायक जी ने सदन में कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियो का क्षेत्र है जहां के लाखों युवा ,कई वर्षों विभिन्न विभागों में रोजगार हेतु प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं,
परन्तु विभागों में समय पर भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के कारण कई युवा उम्र सीमा से बाहर हो जाते हैं,
और उनको नौकरी नहीं मिल पाती,,
जिसपर सरकार को गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है,
जिससे हमारे क्षेत्र के उन युवाओं को अवसर प्राप्त हो जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं
विभिन्न विभागों के रिक्त पदों में शीघ्र भर्ती करने को लेकर विधानसभा सत्र में सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने उठाया सवाल

14
Mar