8 किलो से अधिक गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, एक अंतर्राज्यीय तस्कर भी शामिल

रमेश गुप्ता रायपुर। रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में कुल 08 किलो 321 ग्राम गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख 16 हजार रुपये बताई जा रही है।
यह कार्रवाई थाना उरला और चौकी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) पुलिस द्वारा नारकोटिक एक्ट के तहत की गई है।
पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देशन में नशे के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने और अवैध खरीद-बिक्री करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर सूचना संकलन कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
बताए थे इसी दौरान 10 मार्च 2026 को थाना उरला पुलिस को सूचना मिली कि बाजार चौक के पास एक युवक अपने पास गांजा रखकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के निर्देश पर थाना उरला पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर युवक को पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुमित वर्मा (19 वर्ष) निवासी साई नगर, पानी टंकी के पास, थाना उरला रायपुर बताया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 03 किलो 115 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह चौकी रामनगर (थाना गुढ़ियारी) क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल अहीरवार (32 वर्ष) निवासी अहमदपुर बाडेर, थाना विदिशा (मध्यप्रदेश) को 05 किलो 206 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 08 किलो 321 ग्राम गांजा जप्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 4,16,050 रुपये आंकी गई है।
इस मामले में थाना उरला में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 20बी नारकोटिक एक्ट तथा थाना गुढ़ियारी में भी नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक के आधार पर इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है और मामले में एंड-टू-एंड कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *