दिल्ली चुनाव से पहले ‘AAP’ को बड़ा झटका: एक साथ 7 विधायकों ने दिया इस्तीफा…

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। इलेक्शन से ठीक पांच दिन पहले एक साथ 7 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। महरौली से विधायक नरेश यादव, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, त्रिलोकपुरी से विधायक रोहित कुमार महरौलिया, कस्तूरबानगर से विधायक मदन लाल, पालम से विधायक भावना गौड़, आदर्श नगर सीट से पवन शर्मा और बिजवासन सीट से विधायक बीएस जून ने पार्टी छोड़ दी है। इसके साथ ही विधायकों ने AAP पार्टी पर कई गंभीर आरोप भी लगाए है। उन्होंने कहा कि अब आप में ईमानदारी नजर नहीं आ रही है।

 

दिल्ली चुनाव से पहले आम आमदी पार्टी को एक और बड़ा झटका लगा है। महरौली विधानसभा सीट से आप विधायक नरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दिल्ली चुनाव 2025 में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर नरेश ने पार्टी छोड़ दी है। नरेश यादव ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को अपना इस्तीफा भेजा है। जिसमें उन्होंने लिखा- आम आदमी पार्टी का उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ हुए, अन्ना आंदोलन से भारतीय राजनीति से भ्रष्टाचार को मुक्त करने के लिए हुआ था लेकिन अब मैं बहुत दुखी हूं कि भ्रष्टाचार आम आदमी पार्टी बिल्कुल भी कम नहीं कर पाई बल्कि AAP ही भ्रष्टाचार के दलदल में लिप्त हो चुकी है।

Related News

Related News