अमेरा खदान में घुसपैठ कर विवाद करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार: लखनपुर पुलिस ने 6 बाइक और 10 बोरा कोयला किया जब्त

लखनपुर (सरगुजा)। कोयले की अवैध तस्करी को रोकने और खदानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सरगुजा पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज अमेरा खदान परिसर में संदिग्ध रूप से प्रवेश करने वाले 7 व्यक्तियों के विरुद्ध थाना लखनपुर पुलिस ने कड़ी प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है।

खदान परिसर में विवाद और मारपीट की कोशिश: मामले का विवरण इस प्रकार है कि 29 जनवरी 2026 की सुबह सात व्यक्ति अमेरा खदान में संदिग्ध अवस्था में पहुंच गए थे। जब खदान प्रबंधन के स्टाफ ने उनसे वहां मौजूदगी का कारण पूछा, तो वे विवाद करने लगे। सूचना मिलते ही थाना लखनपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में भी अनावेदक शांत होने के बजाय खदान प्रबंधन के लोगों से गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गए।

संज्ञेय अपराध रोकने हेतु गिरफ्तारी: पुलिस द्वारा बार-बार समझाने के बावजूद अनावेदक लगातार संज्ञेय अपराध घटित करने के लिए अग्रसर हो रहे थे। शांति भंग होने और गंभीर विवाद की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस (BNSS) के तहत कार्यवाही करते हुए सातों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इनके विरुद्ध धारा 126, 135(3) बीएनएसएस का इस्तगासा पेश किया गया है।

गिरफ्तार अनावेदकों के नाम:

  1. नन्दलाल (35 वर्ष), निवासी गुमगुरा यादवपारा।
  2. गुलाब राजवाडे (32 वर्ष), निवासी गणेशपुर।
  3. संजय यादव (18 वर्ष), निवासी जमगला।
  4. तेजू राजवाड़े (36 वर्ष), निवासी गणेशपुर।
  5. सतेन्द्र कुमार (40 वर्ष), निवासी मुडेसा (गांधीनगर)।
  6. प्रेम कुमार (23 वर्ष), निवासी गणेशपुर।
  7. महेश्वर राम (25 वर्ष), निवासी गणेशपुर।

3 लाख का मशरूका जब्त: पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 06 नग मोटरसाइकिल और 10 बोरा कोयला जब्त किया है। जब्त किए गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 03 लाख रुपये बताई जा रही है।

कार्यवाही में शामिल टीम: इस पूरी कार्यवाही में थाना प्रभारी लखनपुर उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक निशिकांत, प्रधान आरक्षक रवि सिंह, सुरजीत कोरी, आरक्षक राकेश एक्का, दाराठ राजवाड़े, जितेंद्र सांडिल्य, पैमाशी राम, श्याम सुन्दर और जगेश्वर बघेल की सक्रिय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *