नाली कब्जा मुक्त, 50 पाटों को तोड़ा गया, चला सफाई अभियान

रायपुर। रायपुर नगर निगम को प्राप्त स्वच्छता संबंधी जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जोन 5 की टीम ने विशेष सफाई अभियान चलाया। नगर निगम आयुक्त विश्वदीप के आदेश तथा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही और जोन कमिश्नर खीरसागर नायक के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।

जोन स्वास्थ्य अधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में तथा स्वच्छता निरीक्षक प्रेम मानिकपुरी की उपस्थिति में टीम ने रायपुरा चौक महादेवघाट मार्ग से ओम हॉस्पिटल तक नाली पर अतिक्रमण कर बनाए गए लगभग 50 पाटों को जेसीबी मशीन की मदद से तोड़ा। इससे नाली को कब्जामुक्त कर सफाई कार्य में आ रही बाधा दूर की गई और क्षेत्र में व्यापक सफाई कराई गई।

इस अभियान से जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए स्वच्छता बहाल की गई तथा प्राप्त जनशिकायत का त्वरित निराकरण किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *