आधार शिविर में 3 डिएक्टिवेट आधार को पुनः चालू किया गया ।

0शिविर में 25 हितग्राही हुवे लाभान्वित 0 दिलीप गुप्ता
सरायपाली -महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद द्वारा आधार पंजीयन एवं अपडेट शिविर का आयोजन द्वारा 03 जून 2026 से 11 जुलाई 2026 तक विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आधार पंजीयन एवं आधार अपडेट शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रथम दिन ग्राम चट्टी गिरोला के आंगनबाड़ी केंद्र में आधार शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में उन बच्चों का आधार पंजीयन किया गया जिनके दस्तावेज यूआईडीएआई के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सही पाए गए। साथ ही ऐसे हितग्राहियों के आधार कार्ड में आवश्यक सुधार एवं अपडेट की प्रक्रिया भी संपन्न की गई, जिनके आधार में त्रुटियां थीं अथवा बायोमेट्रिक सत्यापन संबंधी समस्याएं थीं। यूआईडीएआई की गाइडलाइन के अनुसार वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने वाले हितग्राहियों के आधार विवरण सफलतापूर्वक अपडेट किए गए।
शिविर में कुल 25 हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। इनमें तीन ऐसे हितग्राही भी शामिल थे जिनके आधार कार्ड डीएक्टिव हो चुके थे, जिन्हें आवश्यक प्रक्रिया के माध्यम से सहायता प्रदान की गई।
उल्लेखनीय है कि उक्त शिविर सरायपाली क्षेत्र के निकट आयोजित होने के कारण बड़ी संख्या में हितग्राही अपने आधार संबंधी कार्यों के लिए शिविर स्थल पहुंचे। साथ ही आधार गाइड के जन्मदिवस के अवसर पर शिविर में उपस्थित बच्चों के लिए मिष्ठान वितरण की व्यवस्था की गई तथा बच्चों के साथ जन्मदिन मनाकर उन्हें विशेष खुशी प्रदान की गई।
यह शिविर जिला ईडीएम भूपेंद्र , सीईओ जनपद पंचायत सरायपाली राजेश साहू , जिला कोऑर्डिनेटर मूलचंद निषाद तथा जिला तकनीकी सहायक अमित कुमार के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *