:राजेश राज गुप्ता:
कोरिया: छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी
के मार्गदर्शन में मिशन शक्ति व महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बालिकाओं के
लिए 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
यह अभियान 2 सितंबर से आरंभ होकर 12 सितंबर तक संचालित किया जाएगा।

मिशन शक्ति द्वारा बालिकाओं एवं कार्यकर्ताओं के लिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, घरेलू हिंसा, सखी वन स्टॉप सेंटर फॉक्सो एक्ट बाल विवाह गुड टच बैड टच के बारे में विशेष जानकारी दिया जा रही है। साथ ही गर्भधारण और प्रसर्व पूर्व लिंग निर्धारण को अपराध बताया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश् कन्या भ्रुण हत्या पर रोक लगाना तथा लिंगानुपात को सुधार व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अन्तर्गत आत्म रक्षा एवं प्रशिक्षण कौशल विकास की जानकारी के साथ बालिकाओं को आत्म निर्भर और जागरूक बनने की प्रेरणा दी जा रही है ।

इसी अभियान में बालिकाओं को शासन के महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या विवाह, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना साथ ही महिला उत्पीड़न टोनही प्रताड़ना, बच्चों एवं महिलाओ के अनैतिक व्यापार चाईल्ड लाईन 1098. महिला हेल्प लाईन 181 की जानकारी दी जा रही है
इस दौरान समस्त सेक्टर पर्यवेक्षक शिक्षकगण महिला एवं बाल विकास के अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।