:हिंगोरा सिंह:
बलरामपुर: जिले में पुलिस अभिरक्षा के दौरान सीतापुर विधानसभा के युवक की मौत के मामले को लेकर सीतापुर विधायक ने गंभीरता दिखाई है. जहां सीतापुर विधायक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए मृतक युवक के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिलाया है कि इस मामले में किसी भी प्रकार से कोई भी लापरवाही नहीं बरती जाएगी.

इस मामले को लेकर सीतापुर विधायक ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की और इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्यवाही करने की बात कही है .