०योग प्राचीन भारत की एक अमूल्य देन …वंदना०
दिलीप गुप्ता
सरायपाली – सरायपाली के अति.जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में 12 वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन एडीजे वंदना दीपक देवांगन के सानिध्य में में मनाया गया । इस अवसर पर न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव धृतलहरे भी उपस्थित थे ।

परिसर में आयोजित योग दिवस पर एडीजे वंदना दीपक देवांगन ने कहा कि विश्व को योग की शिक्षा देने में भारत की यह एक अमूल्य देन है । विश्व के अधिकांश देशों ने योग की महत्ता, आवश्यकता व स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक क्रिया के रूप में इसे मान्यता देते हुवे सहर्ष अपनाया है । आज योग को विश्व में विश्व दिवस के रूप में प्रस्थापित करने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वपूर्ण भूमिका है ।
योग आज सभी की आवश्यकता बन चुकी है । योग को हमे आत्मसात करते हुवे इसे दिनचर्या के एक हिस्से के रूप में बेहतर व सुरक्षित स्वास्थ्य के लिए अपनाना चाहिए ।योग प्राचीन भारत के सनातन ऋषि परंपरा का एक अमूल्य उपहार है जिसने विश्व को स्वस्थ्य , संतुलित व शांतिपूर्ण जीवन का मार्ग दिखाया है ।

इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के आर के दास ( सचिव) , दिलीप भोई , संतोष मिश्रा , स्वर्ण सिंह सलूजा ( अध्यक्ष गुरूसिंघ सभा व अधिवक्ता ), रिटायर्ड फौजी धर्मेंद्र चौधरी , दुर्गेश शुक्ला , सदानंद साहू , पोर्ते, खगेश्वर कश्यप , योगेश्वर पटेल , बड़गैया , खुर्रम सिंह के साथ ही न्यायालयीन कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग दिवस मनाया ।