राजकुमार मल
भाटापारा- कहां हैं आपकी महिला पार्षद? नगर पालिका की सामान्य सभा की बैठक में जब नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर ने पूछा यह सवाल, तब जवाब नहीं दे पाए पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।
सवालों के जवाब संतोषजनक नहीं हैं। सत्ता पक्ष की कार्यशैली से हताश और नाराजगी बढ़ चली है विपक्ष में। यह बात तब प्रमाणित हुई जब सामान्य सभा की बैठक हुई। नाराजगी सबसे ज्यादा अध्यक्ष के सुस्त रवैया को लेकर देखने में आ रही है।
कहां हैं महिला पार्षद
31 पार्षद वाली नगर पालिका में 11 महिला पार्षद हैं। यह सभी सत्ता पक्ष यानी भाजपा की हैं। सामान्य सभा की सूचना पर सभी पार्षद समय पर पहुंचे लेकिन महिला पार्षदों की हिस्सेदारी इस सामान्य सभा में शून्य रही। इसे देखते हुए नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर ने अध्यक्ष से जानना चाहा कि कहां हैं महिला पार्षद ? जवाब संतोषजनक नहीं मिले।
तंज नेता प्रतिपक्ष का
नारी शक्ति अधिनियम 2023 संशोधन विधेयक पारित नहीं होने के विरोध में पालिका की सामान्य सभा की बैठक में इस पर चर्चा होनी थी। एजेंडा क्रमांक 8 के तहत सभी 11 महिला पार्षदों की अनुपस्थिति को लेकर नेता प्रतिपक्ष अजय ठाकुर ने सवाल दागा कि नारी शक्ति अधिनियम संशोधन पारित नहीं होने पर हलचल मचाने वाली भाजपा की महिला पार्षद की गैर मौजूदगी को क्या समझा जाए ?